Service projects
सेवा प्रकल्प
What runs at the ashram every day
आश्रम में प्रतिदिन क्या-क्या संचालित है
Every project below is free for the children and families who use it. Nothing is charged, and nothing is means tested beyond genuine need.
नीचे दिए गए सभी प्रकल्प बच्चों एवं परिवारों के लिए पूर्णतः निःशुल्क हैं। किसी भी सेवा का कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
Matribhumi Shiksha Mandir
मातृभूमि शिक्षा मंदिर
A residential school inside the ashram for needy and helpless children and for the healthy children of leprosy patients. Free education, and free accommodation at the Bal Abhimanyu Hostel run by the mission.
आश्रम परिसर में संचालित आवासीय विद्यालय, जो समाज के जरूरतमंद, असहाय एवं कुष्ठ रोगियों के स्वस्थ बच्चों के लिए है। निःशुल्क शिक्षा एवं बाल अभिमन्यु छात्रावास में निःशुल्क आवास।
Veda Vidyapeetham
वेद विद्यापीठम्
A special vidyapeeth being built to bring ancient learning and modern education together, so that the coming generation is prepared to serve humanity as a whole.
प्राचीन एवं आधुनिक शिक्षा में समन्वय स्थापित कर एक विशेष विद्यापीठ का निर्माण, जिससे विश्व मानवता की सेवा के निमित्त युवा पीढ़ी तैयार हो सके।
Maa Saraswati Library
माँ सरस्वती पुस्तकालय
A working collection of the Gita, the Upanishads, the Vedas and the biographies of the great men and women of ancient India, open to every student of the institute.
गीता, उपनिषद्, वेद सहित प्राचीन भारत के महापुरुषों की जीवनियों का संग्रह, जो संस्थान के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए खुला है।
Kamdhenu Gaushala
कामधेनु गौशाला
A small cow shed run to supply milk to the children of the hostel. It keeps the milk supply steady and gives the children a daily connection with cow service.
छात्रावास के बच्चों को दूध की आपूर्ति हेतु संचालित लघु गौशाला। इससे दूध की समुचित व्यवस्था बनी रहती है और बच्चों का गौ सेवा से नित्य संबंध जुड़ता है।
Daily Geeta Gyan Yagya
दैनिक गीता ज्ञान यज्ञ
Performed every day in the ashram by the students and by visitors. At Jyotisar, the birthplace of the Gita, a chapter is offered daily by the mission's Vedic celibates.
आश्रम परिसर में विद्यार्थियों एवं आगंतुकों द्वारा प्रतिदिन गीता ज्ञान यज्ञ। गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में मिशन के वैदिक ब्रह्मचारियों द्वारा प्रतिदिन गीता के एक अध्याय की आहुति दी जाती है।
Computer Training Centre
कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र
Free computer training for children who cannot carry the heavy cost of technical education, so that they can stand on their own feet in work.
उन जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण जो तकनीकी शिक्षा का भारी खर्च वहन नहीं कर सकते, जिससे वे आत्मनिर्भर नागरिक बन सकें।
Women's self reliance sewing centres
महिला स्वावलंबन सिलाई केन्द्र
Free sewing centres at Yamunanagar and Mandebar in Haryana and at Aurangabad, where women earn a living through their own work and take part in rural development.
यमुनानगर एवं मंडेबर (हरियाणा) तथा औरंगाबाद में निःशुल्क सिलाई केंद्र, जहाँ मातृशक्ति स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनती है और ग्रामीण विकास में सहभागी होती है।
Youth skill and self employment
युवा कौशल विकास एवं स्वरोजगार
Employment oriented training for rural youth affected by unemployment, from class twelve students upwards, so that their ability turns into work and self reliance.
बेरोजगारी से प्रभावित ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण, बारहवीं कक्षा से आगे के विद्यार्थियों तक, जिससे उनकी योग्यता रोजगार एवं स्वावलंबन में बदले।
Gita research and seminars
श्रीमद्भगवद्गीता शोध संस्थान
Eighteen biennial programmes have been held on Gita Jayanti over the last twenty years, along with seminars across the country and abroad attended by scholars, ambassadors, vice chancellors and religious leaders.
विगत बीस वर्षों में गीता जयंती पर अठारह द्विवार्षिक कार्यक्रम, तथा देश-विदेश में संगोष्ठियाँ, जिनमें विद्वान, राजदूत, कुलपति एवं धर्माचार्य सम्मिलित होते हैं।